माननीय सदस्य महानुभाव,
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. रतलाम के सभी सम्माननीय सदस्यों का मै हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूँ बैक विगत वर्षो से निरन्तर सहकारिता के माध्यम से कृषको एवं अमानतदारों कोे अपनी सेवाए देकर इनके उत्थान के लिए अग्रसर है। वित्तीय वर्ष 2016-17 का वार्षिक प्रतिवेदन एवं प्रगति लेखा-जोखा आपके समक्ष रखते हुए मुझे हार्दिक प्रसन्नता हो रही है कि आप सभी के सक्रिय सहयोग एवं सम्माननीय सदस्यों के कुशल मार्गदर्शन में बैंक ने आलोच्य वर्ष में अविस्मरणीय प्रगति की है। बैक द्वारा अपने ससंधानो मे वृद्धि कर जिले के कृषको को उनकी मांग का ऋणनीती अनुसार भरपुर ऋण दिया गया साथ ही संस्थाओ के के.सी.सी धारी सदस्यो के बैक शाखा मे बचत खाते खुलवाये जा कर ऋण का भुगतान किया गया। माननीय प्रधानमंत्रीजी की फसल बीमा योजना, जीवन ज्योती बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना व मुख्यमंत्री आवास योजना के माध्यम से ही बैक व संस्था के हितग्राहीयो को लाभांन्वित किया गया बैंक ने अपनी लाभप्रदता को बनाये रखते हुए वर्ष के दौरान 315.73 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित किया है व अंशधारियों को 4.50℅ लाभांश का वितरण भी किया जाना प्रस्तावित है।
जिले के किसानो की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करनें एवं खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने के संकल्प को पूरा करने हेतु म.प्र. शासन की मंशा अनुरूप बैंक द्वारा संबद्ध सहकारी संस्थाओं के माध्यम से 0℅ ब्याज दर से अल्पावधि कृषि ऋण वितरित किया गया है। हम जिले के कृषको एवं कृषक मजदूरो आदि की आर्थिक आवश्यकताओं को पूरा करने का भी प्रयास कर रहे हैएवं विभिन्न प्रयोजनो, कृषि संबंधी गतिविधियों के लिए भी ऋण प्रदान किया जाकर प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार 01 अक्टुबर 2015 से वित्तरीत कृषि आदान ऋणो पर 10 प्रतिशत ब्याज अनुदान अथवा अधिकतम राशि रू 10,000/- का भी लाभ किसानो को दिलवाया जा रहा है।
बैक द्वारा संस्थाओं के माध्यम से वर्तमान में पात्र किसानों को 164916 किसान क्रेडिट कार्ड जारी किये गये है जो जिले में किसान क्रेडिट कार्ड वितरण में बैंक की 70℅ से अधिक सहभागिताहै।
बैंक की लाभप्रदता को देखते हुए अपनी शाखाओं के माध्यम से आवास ऋण, भूखण्ड तारण ऋण कर्मचारियों के लिए व्यक्तिगत ऋण आदि वितरित किये गये है। बैंक से संबद्ध संस्थाओं को खाद, पीडीएस एवं समर्थन मूल्य हेतु साख सीमा जारी की गई है। बैंक से संबद्ध 101 प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं में बचत बैंक स्थापित है जिससे अमानतों में निरंतर वृद्धि हो रही है।
बैंक द्वारा अपने कर्मचारियों के हितो को दृष्टिगत रखते हुए आर्थिक लाभ से लाभांवित कर समय-समय पर कर्मचारियों को एक्सग्रेसिया/बोनस एवं राज्य शासन के अनुरूप मंहगाई भत्ते का लाभ भी दिया जा रहा है।
बैंक द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षैत्र में बैंकिंग सुविधायें सरलता से उपलब्ध हो इस हेतु 22 शाखायें संचालित की जा रही है। बैंक द्वारा अपने अमानतदारों को अधिक ब्याज दर के लाभ के साथ वरिष्ठ नागरिको को एक प्रतिशत अधिक ब्याज दर की सुविधा प्रदान की गई है। बैंक अमानतदारों एवं ग्राहको को बेहतर एवं त्वरित सेवाऐं उपलब्ध कराने पर बैंक ने अन्य व्यवसायिक बैंको के समकक्ष कार्य करने के क्रियान्वयन अंतर्गत बैंक अच्छा कार्य कर रही है।
आपको अवगत कराते हुए हर्ष हो रहा है कि बैंक द्वारा नाबार्ड, सहकारिता विभाग, अपेक्स बैंक व टीसीएस के मार्गदर्शन एवं सहयोग से बैंक की समस्त शाखाओं को कोर बैंकिंग से सुसज्जित किया जा चुका है। बैंक मुख्यालय में कोर बैकिंग का रिटेल मोड्यूल लागू किया जाकर बैंक द्वारा त्ज्ळैध्छम्थ्ज् की सुविधा प्रारंभ की गई है एवं शीघ्र ही बैंक द्वारा ।ज्डएवं संबद्ध संस्थाओं के कृषक सदस्यों को योजना अंतर्गत रूपये क्रेडिट कार्ड जारी किये जाना प्रस्तावित है साथ ही चालू वर्ष में आभूषण तारण पर भी ऋण देना प्रस्तावित है।
बैंक द्वारा अमानतदारों एवं किसानों की संग्रहित अमानतों की सुरक्षा हेतु बैंक की शाखाओं में आधुनिक सुरक्षा उपकरण (सी.सी.टी.वी. कैमरे एवं अलार्म/हुटर्स) लगाये गये है तथा जिला प्रशासन के मंशा अनुरूप बैंक मुख्यालय एवं शाखाओं में गनमेन एवं डंडाधारी सुरक्षाकर्मी की भी व्यवस्था की गई है।
बैंक की अंशपूंजी वर्तमान में 3237.46 एवं अमानतें 38522.10 लाख तथा बैंक की कार्यशील पूॅजी 77258.07 लाख है, बैंक की वसूली 94.15 प्रतिशत है जो एक रेकार्ड है एवं चालू वित्तिय वर्ष में बैंक की वसूली का लक्ष्य 95 प्रतिशत रखा है बैंक का तुलनात्मक प्रगति का विवरण भी पत्रिका में स्पष्ट दर्शित किया गया है इससे बैंक द्वारा की गई प्रगति परिलक्षित होती है।
मैं नाबार्ड, सहकारिता विभाग, अपेक्स बैंक, कृषि विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियांे को भी इस अवसर पर धन्यवाद देना चाहँूगा जिनके सहयोग एवं मार्गदर्शन से बैंक चहुँमुखी प्रगति की ओर अग्रसर है।
आपका
(अशोक जैन चौटाला)
अध्यक्ष

